किसानों को बिना गारंटी ₹2 लाख का लोन:कॉमर्शियल सिलेंडर ₹16 तक सस्ता, दिसंबर में सरकार ने ₹1.77 लाख करोड़ GST वसूला

कल नया साल का पहला दिन था। ऐसे में नए बदलाव कल की बड़ी खबरें रही। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। मारुति सुजुकी, हुंड, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और JSW MG मोटर इंडिया की गाड़ियां महंगी हो गई हैं। सरकार ने दिसंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.77 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 7.3%की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले यानी दिसंबर 2023 में सरकार ने 1.65 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। वहीं, इस वित्त वर्ष यानी 2024-25 में अब तक 16.33 लाख करोड़ रुपए GST से आए हैं। कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर… 1. आज से कॉमर्शियल सिलेंडर ₹16 तक सस्ता: कार खरीदना महंगा होगा, किसानों को बिना गारंटी ₹2 लाख का लोन; जनवरी में हुए 10 बदलाव नया साल यानी 2025 अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। मारुति सुजुकी, हुंड, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया और JSW MG मोटर इंडिया की गाड़ियां महंगी हो गई हैं। वहीं 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 16 रुपए तक सस्ता हो गया है। कोलकाता में अब ये 1811 रुपए का मिलेगा। घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं हुआ है। उधर, फीचर फोन से यूपीआई के जरिए अब 10 हजार रुपए तक भेज सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. दिसंबर में सरकार ने ₹1.77 लाख करोड़ GST वसूला: पिछले साल से 7.3% ज्यादा, FY25 में अब तक ₹16.33 लाख करोड़ हुआ कलेक्शन सरकार ने दिसंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.77 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 7.3%की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार 1 जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी दिसंबर 2023 में सरकार ने 1.65 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। वहीं, इस वित्त वर्ष यानी 2024-25 में अब तक 16.33 लाख करोड़ रुपए GST से आए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एअर इंडिया की डोमेस्टिक फ्लाइट में मिलेगा वाई-फाई: फ्लाइट में इंटरनेट सर्विस देने वाली देश की पहली एयरलाइन, अभी इसे फ्री में एक्सेस कर सकेंगे एअर इंडिया की कुछ डोमेस्टिक फ्लाइट्स में अब वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। फिलहाल ये सर्विस एयरबस A350, बोइंग 787-9 और कुछ A321neo विमानों में ही मिलेगी। एअर इंडिया डोमेस्टिक फ्लाइट में वाई-फाई इंटरनेट सर्विस देने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है। इंट्रोडक्टरी पीरियड के लिए वाई-फाई फ्री है और समय के साथ धीरे-धीरे इसे बेड़े के अन्य विमानों में शामिल किया जाएगा। इन-फ्लाइट वाई-फाई 10,000 फीट से ऊपर होने पर एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट करने की अनुमति देगा। ये सर्विस सैटेलाइट कनेक्टिविटी और गवर्नमेंट रेस्ट्रिक्शन्स जैसे फैक्टर्स पर निर्भर करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. तमिलनाडु सरकार ने आडाणी एनर्जी का टेंडर कैंसिल किया: महंगा चार्ज वसूलने का आरोप लगाया, केंद्र सरकार के स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक मीटर लगाना था तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन ने अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) से स्मार्ट मीटर खरीदने के लिए जारी टेंडर कैंसिल कर दिया है। तमिलनाडु सरकार ने अडाणी की कंपनी पर महंगा चार्ज वसूलने का आरोप लगाया है। यह टेंडर 27 दिसंबर को रद्द किया गया था। केंद्र सरकार की रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अगस्त 2023 में चार पैकेज में टेंडर जारी की गई थी। राज्य सरकार ने इन चारों को कैंसिल किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. होंडा एक्टिवी-ई और QC1 की बुकिंग शुरू: फुल चार्ज में 102km तक की रेंज, 80kmph टॉप स्पीड; ओला S1 से मुकाबला होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज (1 जनवरी) एक्टिवी-ई और QC1 की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने दोनों ईवी को नवंबर-2024 में भारत में पेश किया था। ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हैं। एक्टिवा इलेक्ट्रिक को बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है, जबकि QC1 दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *