ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी की:सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा, ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत परिवार के साथ’

भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। रविवार देर रात 9.40 बजे जैवलिन थ्रोअर नीरज ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें पोस्ट कीं। फोटोज में उनकी पत्नी हिमानी, मां सरोज देवी और शादी का मंडप नजर आया। नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा, जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। नीरज चोपड़ा ने पिछले साल सितंबर में पेरिस ओलिंपिक के दौरान जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता था। वे 2020 के टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। शादी की तस्वीरें पोस्ट कर चौंकाया
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर सभी को चौंकाया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना और पत्नी हिमानी का नाम लिखा और दिल का इमोजी बनाया। उन्होंने इंग्लिश में लिखा, ‘सभी के आशीर्वाद का शुक्रगुजार हूं, जो हमारे इस मोमेंट में भागीदार बने। प्यार में बंधे, हमेशा के लिए खुश।’ मां ने पाकिस्तानी एथलीट के लिए कहा था, अरशद भी मेरा बेटा
नीरज ने सोशल मीडिया पर अपनी मां सरोज देवी के साथ भी फोटो पोस्ट की। नीरज ने जब पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था, तब गोल्ड मेडल पाकिस्तान के अरशद नदीम के हाथ लगा था। मैच के बाद नीरज की मां ने कहा था, ‘हम बहुत खुश हैं, जिसने गोल्ड जीता वो भी मेरा ही बेटा है।’ अमेरिकी मैगजीन ने चुना था एथलीट ऑफ द ईयर
नीरज चोपड़ा को अमेरिकी मैगजीन ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने 2024 में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मेंस एथलीट करार दिया था। 2024 में हुए ओलिंपिक खेलों में दूसरे स्थान पर रहने वाले नीरज ने कैलिफोर्निया बेस्ड मैगजीन की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। वे लॉरियस स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर की रेस में भी थे। नीरज ने लगातार दूसरे ओलिंपिक में मेडल जीता था
भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने 2024 के पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। 27 साल के नीरज ने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट 89.45 स्कोर किया था। इसके साथ ही वह लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे। नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में गोल्ड मेडल भी जीता था। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ही भारत के लिए लगातार 2 ओलिंपिक में मेडल जीत सके थे। खबर अपडेट की जा रही है… ————————————————- यह खबर भी पढ़ें… सैमसन-सिराज चैंपियंस ट्रॉफी की टीम इंडिया से बाहर क्यों चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान हुआ। कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम सिलेक्शन की जानकारी दी। मोहम्मद सिराज और संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया। वहीं घरेलू क्रिकेट में 752 की औसत रखने के बावजूद करुण नायर स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *