टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 1,188 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार यह 10% बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,076 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को संचालन से रेवेन्यू 5% बढ़कर 15,391 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले यानी अक्टूबर-दिसंबर 2023 में कंपनी ने 14,651 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाला पैसा रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। इसमें कोई खर्च या डिडक्शन शामिल नहीं होता है। तिमाही आधार पर टाटा पावर का रेवेन्यू 2% घटा पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के मुकाबले कंपनी का प्रॉफिट 9% बढ़ा है। Q2FY25 में कंपनी को 1,093 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इस दौरान रेवेन्यू 2% कम हुआ है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 15,698 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। तीसरी तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 10% बढ़ा सालाना आधार पर तिमाही आधार पर नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड? कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। 6 महीने में 17% गिरा टाटा पावर का शेयर तिमाही नतीजों से पहले टाटा पावर का शेयर आज यानी मंगलवार (4 फरवरी) को 1.96% की तेजी के साथ 361.85 के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर एक महीने में 4.44%, छह महीने में 16.78% और एक साल में 8.16% गिरा है। टाटा पावर का मार्केट कैप 1.16 लाख करोड़ रुपए है।