सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट:ये 77,400 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी भी 100 अंक फिसला, एनर्जी और IT शेयर्स टूटे

शेयर बाजार में आज यानी 10 फरवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा स्टील के शेयर में करीब 3% की गिरावट है। आज से ओपन होगा अजाक्स इंजीनियरिंग का IPO
अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 13 फरवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 17 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 7 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 197 अंक की गिरावट के साथ 77,860 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 43 अंक लुढ़ककर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *