होंडा ने नया 2025 एक्टिवा स्कूटर लॉन्च किया:शुरूआती कीमत ₹80,950, तीन वैरिएंट्स और छह कलर ऑप्शन में अवेलेबल

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज (24 जनवरी, शुक्रवार) भारत के सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा का नया OBD2B-कंप्लायंट वर्जन लॉन्च किया। इस नए 2025 होंडा एक्टिवा स्कूटर की शुरूआती कीमत 80,950 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह अब पूरे भारत में HMSI डीलरशिप पर अवेलेबल है। नए फीचर्स से लैस यह अपडेटेड एक्टिवा कस्टमर्स की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अपडेटेड एक्टिवा में कई मैकेनिकल अपडेट्स किए गए हैं। स्कूटर में 109.51cc सिंगल सिलेंडर PGM-Fi इंजन यह मैकेनिकल अपडेट्स अपकमिंग रेगुलेशंस और कस्टमर्स के राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इस स्कूटर में 109.51cc सिंगल सिलेंडर PGM-Fi इंजन दिया गया है, जो अब OBD2B-कंप्लायंट है। फ्यूल एफिशिएंसी के लिए आइडलिंग स्टॉप सिस्टम यह इंजन 8,000 RPM पर 5.88 kW की पावर और 5,500 RPM पर 9.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसमें फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है। इस स्कूटर में 4.2 इंच TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा में नया 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। यह होंडा रोडसिंक ऐप के साथ कंपैटिबल है, जो नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। एक्टिवा में अब USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा, जो राइडर को चलते-फिरते अपने डिवाइस को चार्ज करने की सुविधा देता है। स्कूटर तीन वैरिएंट्स और छह कलर में अवेलेबल एक्टिवा अपने आइकॉनिक सिलहाउट को बरकरार रखते हुए DLX वैरिएंट में भी अब अलॉय व्हील्स के साथ आता है। इस स्कूटर को तीन वैरिएंट्स – STD, DLX और H-Smart में पेश किया गया है। साथ ही यह स्कूटर छह कलर ऑप्शन- पर्ल प्रेशियस व्हाइट, डीसेन्ट ब्लू मेटालिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक, रेबेल रेड मेटालिक और पर्ल साइरन ब्लू में अवेलेबल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *