सोना आज यानी 5 फरवरी को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,313 रुपए बढ़कर 84,323 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सोना 83,010 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में भी आज तेजी है। ये 1,628 रुपए महंगी होकर 95,421 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,793 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे भी गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। —————————————————————— कारोबार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स में 50 अंक की गिरावट शेयर बाजार में आज यानी 5 फरवरी को फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 60 अंक की गिरावट के साथ 78,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 20 अंक की तेजी है, ये 23,760 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें