सोना पहली बार ₹80 हजार के पार:10 ग्राम की कीमत ₹80,142 हुई, जून तक ₹85 हजार पहुंच सकता है

सोना आज यानी 22 जनवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 689 रुपए बढ़कर 80,142 रुपए हो गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 79,453 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर…

Read More

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी:ये 76,150 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी करीब 100 चढ़ा, IT और FMCG शेयर्स में मजबूती

शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स…

Read More

आज से ओपन होगा डेंटा-वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO:24 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे निवेशक, मिनिमम इन्वेस्टमेंट करने होंगे 14,700 रुपए

डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज (22 जनवरी) से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹220.50 करोड़ जुटाना…

Read More

ग्रे मार्केट एक्टिविटी रोकना चाहती है SEBI:IPO शेयर के लिए प्री-लिस्टिंग ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाने पर विचार, चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने दी जानकारी

स्टॉक मार्केट रेगुलेटर SEBI एक ऐसे प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है, जहां शेयर की लिस्टिंग से पहले निवेशकों को कंपनियों के शेयर में ट्रेडिंग की इजाजत मिल सके। इसके जरिए रेगुलेटर इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आने पर होने वाले ग्रे मार्केट एक्टिविटी को रोकना चाहता है। SEBI चेयरपर्सन…

Read More

मूर्ति बोले-हफ्ते में 70 घंटे काम कोई थोप नहीं सकता:इस पर आत्मचिंतन हो बहस नहीं; मैं भी सुबह 6.30 से रात 8.30 तक काम कर रहा

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे काम वाले अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा- ऐसा कोई नहीं है जो कह सके कि आपको यह करना चाहिए, आपको यह नहीं करना चाहिए।’ मूर्ति ने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति लंबे समय तक काम करने की मांग नहीं कर सकता है। ये ऐसे…

Read More

तिमाही नतीजों के बाद पेटीएम का शेयर करीब 5% गिरा:ट्रेड के दौरान 8% गिरा: Q3 में कंपनी को ₹208 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू 36% कम हुआ

लगातार तीसरी तिमाही कमजोर नतीजों के चलते पेटीएम के शेयर में आज यानी मंगलवार (21 जनवरी) को करीब 8% की गिरावट देखने को मिली। आज यह तेजी के साथ खुला लेकिन बाद में इसमें गिरावट रही और सुबह 11:00 बजे यह 830 के सबसे निचले स्तर पर आ गया। दोपहर 2:00 बजे इसमें 4.90% की…

Read More

आज सोने-चांदी के दाम में तेजी:सोना 104 रुपए बढ़कर 79,449 रुपए पर पहुंचा, चांदी 91,075 रुपए प्रति किलो बिक रही

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 104 रुपए बढ़कर 79,449 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का दाम 79,345 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 875 रुपए बढ़कर होकर 91,075 रुपए…

Read More

जोमैटो के शेयर में 9% से ज्यादा की गिरावट:कमजोर तिमाही नतीजों का असर, कल भी शेयर 7.27% टूटा था

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद जोमैटो के शेयर में आज यानी 21 जनवरी को 9% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले कल भी इसके शेयर में 7.27% की गिरावट रही थी। कल जारी नतीजों के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 57%…

Read More

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट:ये 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और पावर शेयर्स फिसले

शेयर बाजार में आज यानी 21 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 23,350 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी…

Read More

तीसरी तिमाही में जोमैटो का मुनाफा 57.25% कम हुआ:रेवेन्यू 64% बढ़कर ₹5,405 करोड़ रहा; नतीजों के बाद शेयर में 7% से ज्यादा की गिरावट

फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 59 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 57% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 138 करोड़ रुपए का कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जोमैटो का ऑपरेशनल रेवेन्यू…

Read More