ऑस्ट्रेलियाई बैटर उस्मान ख्वाजा ने गॉल टेस्ट में दोहरा शतक लगा दिया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 204 और जोश इंग्लिश 44 रन पर नाबाद लौटे। स्टीव स्मिथ 141 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से जेफ्री वांडरसे को दो और प्रबाथ जयसूर्या को एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह 330/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया। ख्वाजा ने 147 और स्टीव स्मिथ ने 104 के स्कोर को आगे बढ़ाया। हेड-ख्वाजा के बीच 92 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम ने पहले दिन पहली पारी में 330/2 रन बनाए।ट्रैविस हेड और उस्मान ख्वाजा की ओपनिंग जोड़ी ने कप्तान पैट कमिंस के इस फैसले को सही साबित किया। दोनों ने 92 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को प्रबथ जयसूर्या ने तोड़ा। उन्होंने ट्रैविस हेड को चंडीमल के हाथों कैच कराया। उसके बाद बैटिंग करने आए मार्नस लाबुशेन 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेफ्री वेंडरसे ने डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। 10 हजार रन बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियन स्मिथ ने मैच के पहले दिन 1 रन बनाते ही 10 हजार रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। स्मिथ ने 205 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए। वे ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13378 रन), एलन बॉर्डर (11174 रन) और स्टीव वॉ (10927 रन) यह अचीवमेंट हासिल कर चुके हैं। ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रणजी मैच में विराट से मिलने सिक्योरिटी तोड़कर घुसा फैन:ग्राउंड में पैर भी छुए विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वे दिल्ली की ओर से अरुण जेटली मैदान पर रेलवे के खिलाफ खेल रहे हैं। कोहली का यह मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को 13 हजार से ज्यादा फैंस आए हैं। फैंस RCB-RCB के नारे लगाकर कोहली का उत्साह बढ़ा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
गॉल टेस्ट में ख्वाजा का दोहरा शतक:श्रीलंका के खिलाफ स्मिथ ने 141 रन की पारी खेली, लंच तक ऑस्ट्रेलिया 475/3
